• Wednesday, 11 February 2026
हद्दे हाल हो, बरबीघा से फिर कनीय अभियंता की बाइक चोरी..

हद्दे हाल हो, बरबीघा से फिर कनीय अभियंता की बाइक चोरी..

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। पुलिस को चोर के द्वारा लगातार चैलेंज दिया जा रहा है। चैलेंज का आलम यह है कि जहां सोमवार को सकलदेव नगर से दिन में 9:00 बजे एक बाइक की चोरी कर ली गई थी।

वहीं मंगलवार की शाम 8:00 बजे बिजली विभाग के कनीय अभियंता संतोष कुमार के बाइक की चोरी कर ली गई। यह चोरी भी फैजाबाद मोहल्ले में घर के आगे से बाइक लगे होने पर की गई। इसकी जानकारी देते हुए कनिया अभियंता ने बताया कि वे फैजाबाद में मन्नू सिंह के आवास में रहते हैं इसी क्रम में घर के आगे बाइक लगाई और कुछ ही देरी में हीरो कंपनी का स्प्लेंडर बाइक चोरी कर लिया गया।

घटना की सूचना थाने में दर्ज करा दी गई है। इस मौके पर जानकारी देते हुए बरबीघा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि लगातार बाइक की चोरी को पुलिस ने चैलेंज के रूप में लिया है। जल्द दी गिरोह का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

उन्होंने लोगों से बाइक का हैंडल लॉक रखने और बाइक को रात्रि में गैराज में लगाने की अपील की है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From