• Monday, 09 June 2025
 GOOD NEWS: 85 वर्षीय दादी ने कोविड-19 विषाणु को किया पराजित

 GOOD NEWS: 85 वर्षीय दादी ने कोविड-19 विषाणु को किया पराजित

stmarysbarbigha.edu.in/

 

शेखपुरा-बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा में रहने वाली 85 वर्षीय दादी प्रमिला देवी ने कोविड-19 को पराजित कर दिया। कोविड-19  को पराजित कर वह स्वस्थ हो गई। परिवार वालों के सहयोग सरकारी अस्पताल से मिले दवाई और घरेलू उपचार का नियमित पालन करते हुए दादी में कोविड-19 विषाणु को पराजित किया है।
वह सकलदेव नगर मोहल्ला में अभी अपने पुत्र उमाकांत सिंह के साथ रह रही हैं। उनके पौत्र अमन कुमार केयर इंडिया के कर्मी हैं और वह अस्पताल में भी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दादी  पॉजिटिव हो गई। पोजिटिव होने के बाद सरकारी अस्पताल से कोविड-19 पराजित करने वाला दवाई का किट दिया गया जिसका उपयोग दादी ने किया। फिर घरेलू उपचार के तहत गरम पानी , भाप लेना इत्यादि का प्रयोग किया गया। जिसके बाद वह स्वस्थ हो गई। बता दें की कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या  जिला में बेहतर है और अट्ठारह सौ से अधिक लोग कोविड-19 वायरस से स्वस्थ हुए हैं।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like