• Monday, 09 June 2025
मोदी सरकार का 7 साल : कोरोना मरीज के बीच फल और मास्क का वितरण

मोदी सरकार का 7 साल : कोरोना मरीज के बीच फल और मास्क का वितरण

stmarysbarbigha.edu.in/

मोदी सरकार का 7 साल : कोरोना मरीज के बीच फल और मास्क का वितरण

शेखपुरा

मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा काल के तौर पर मनाया गया। इसको लेकर कोविड-19 मरीजों के बीच फल और मास्क का वितरण किया गया। यह वितरण शेखपुरा के आइसोलेशन केंद्र पर किया गया। वहीं अस्पताल के मरीजों के बीच भी फल का वितरण हुआ।

इस फल वितरण अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार के द्वारा किया गया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार से दौड़ रहा है। विश्व में भारत की नई पहचान बनी है। आम आदमी में अपने देश के गौरव को फिर से स्थापित किया गया है। नरेंद्र मोदी के सरकार का 7 साल पूरा होने पर हम लोग उत्सव के रूप में तो नहीं मना रहे परंतु सेवा के रूप में इसको मनाया जा रहा है। इसी के लिए आइसोलेशन केंद्र और अस्पताल के मरीजों के बीच फल और मास्क का वितरण हो रहा है। इस अभियान में आर एस एस के सह संचालक अभय कुमार पार्टी, पार्टी के उपाध्यक्ष विपिन मंडल, नगर अध्यक्ष नरेश मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From