• Monday, 09 June 2025
65 वर्षीय महिला ने एक सप्ताह में कोविड-19 को हराया: 24 घंटे में 237 हुए ठीक

65 वर्षीय महिला ने एक सप्ताह में कोविड-19 को हराया: 24 घंटे में 237 हुए ठीक

stmarysbarbigha.edu.in/

65 वर्षीय महिला ने एक सप्ताह में कोविड-19 को हराया: 24 घंटे में 237 हुए ठीक

शेखपुरा

शेखपुरा आइसोलेशन केंद्र पर सिरारी की 65 वर्षीय शैला देवी नामक महिला 7 दिनों के उपरांत ही स्वस्थ होकर अपने घर लौट गई। जिले में 24 घंटे के अंदर 237 लोगों ने कोविड-19 विषाणु को पराजित किया है। इसकी जानकारी देते हुए आइसोलेशन केंद्र के
प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि महिला की देखभाल लगातार की गई जिससे 1 सप्ताह में ही उसका रिपोर्ट नेगेटिव आ गया।

जिले में अब तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 3668 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 2344 लोग कोविड-19 को पराजित कर दिया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीपीआरओ ने बताया कि जिले में जांच और टीकाकरण का अभियान भी तेजी से किया जा रहा है। जिले में सक्रिय मामले 1405 वर्तमान में चल रहे हैं। जिसमें 68 का इलाज आइसोलेशन केंद्र में किया जा रहा है। बाकी लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं जिनको टेलीमेडिसिन के माध्यम से भी स्वास्थ सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From