• Tuesday, 03 June 2025
50 नाती-पोतों वाली दादी का निधन: DJ पर निकली शव यात्रा, झूमते-नाचते रहे परिजन

50 नाती-पोतों वाली दादी का निधन: DJ पर निकली शव यात्रा, झूमते-नाचते रहे परिजन

stmarysbarbigha.edu.in/

50 नाती-पोतों वाली दादी का निधन: DJ पर निकली शव यात्रा, झूमते-नाचते रहे परिजन

 

शेखपुरा: 

 

सदर प्रखंड के पुरैना गांव में गुरुवार को एक अनोखी शव यात्रा निकली, जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। 105 वर्षीया झमिया देवी के निधन के बाद उनके परिजनों ने DJ की धुन पर झूमते-नाचते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

परिवार के लोगों ने बताया कि झमिया देवी पूरी तरह स्वस्थ थीं और बुधवार की रात अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके सबसे बड़े पुत्र 85 वर्षीय देव चौहान ने बताया कि झमिया देवी के परिवार में 6 बेटे, 3 बेटियां और 50 से अधिक नाती-पोते और नातिनें हैं।

 

DSKSITI - Large

गुरुवार को जब शव यात्रा निकली, तो गांव की गलियां DJ की धुन से गूंज उठीं। परिजन झूमते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए और झमिया देवी को एक उत्सव की तरह विदा किया। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उमड़ पड़े।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From