• Monday, 09 June 2025
गांव में गोलीबारी में चार लोग गिरफ्तार, एक को पुलिस कब्जे से छुड़ाया

गांव में गोलीबारी में चार लोग गिरफ्तार, एक को पुलिस कब्जे से छुड़ाया

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में 2 जातियों के बीच तनाव में गोलीबारी हो रही है। इसी मामले में थाना अध्यक्ष के द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गुट से दो-दो लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है। हालांकि इसी गिरफ्तारी के मामले में गुरुवार की शाम भी गांव की महिलाएं पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुंची और दबंगों की गिरफ्तारी की मांग की फरियाद करने लगी।

DSKSITI - Large

महिलाओं ने बताया कि गांव में तनाव बना हुआ है। कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। दबंग के द्वारा परेशान किया जा रहा है। उधर सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि बुधवार की शाम दोनों पक्ष से गोलीबारी में 2 महिलाओं को मामूली रूप से गोली लगी थी। जिसमें जख्मी महिला खतरे से बाहर है। वहीं इसमें एक युवक की गिरफ्तारी के बाद गांव की महिलाओं ने उसे पुलिस के कब्जे से मुक्त भी करा लिया था।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From