• Monday, 09 February 2026
बीच बाजार से देशी दारू बेचने वाला गिरफ्तार

बीच बाजार से देशी दारू बेचने वाला गिरफ्तार

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा पुलिस ने बीच बाजार से देसी दारू बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया है कि शेखपुरा नगर पुलिस ने जमालपुर मोहल्ला निवासी देवा माझी को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ नगर के कटरा चौक से गिरफ्तार किया है।

DSKSITI - Large

गुप्त रूप से सूचना पर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है । पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त रूप से शराब पहुंचाए जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद कार्यवाही करते हुए देवा मांझी को गिरफ्तार किया गया है । बता दें कि जमालपुर मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग देसी शराब बनाकर बेचने का काम करते हैं। इस अड्डे पर छापेमारी के बाद भी शराब बनाने का काम नहीं रुक रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From