• Tuesday, 10 February 2026
स्पीड ब्रेकर हो गया है जानलेवा, हटाने के दिए गए आदेश

स्पीड ब्रेकर हो गया है जानलेवा, हटाने के दिए गए आदेश

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के सभी प्रमुख मार्गों में बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। यह स्पीड ब्रेकर बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हो रहा है और लोगों की जान जा रही है।

DSKSITI - Large

इस स्पीड ब्रेकर को हटाने का निर्णय अधिकारियों के बैठक में ली गई। यह बैठक जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सत्येंद्र सिंह ने की। बैठक में परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम, सिविल सर्जन डॉ वीर कुंवर सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल सहित उपस्थित हुए।

बैठ सभी सड़कों स्पीड ब्रेकर हटाने के साथ-साथ रोड पर जेबरा क्रॉसिंग बनाने, स्कूल इत्यादि की पहचान को लेकर बोर्ड लगाने और पेड़ों में रेडियम स्टीकर लगाने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को पुरस्कृत करने का भी निर्णय हुआ।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From