• Monday, 09 February 2026
दूसरे प्रदेशों से मजदूरों का पलायन आज भी जारी, बेधड़क पहुंच रहे मजदूर

दूसरे प्रदेशों से मजदूरों का पलायन आज भी जारी, बेधड़क पहुंच रहे मजदूर

Vikas

बरबीघा : मुकेश

बिहार में आज भी दूसरे प्रदेशों से मजदूर जैसे तैसे अपने गांव पहुंचने में लगे हैं। जिनको जो साधन मिल पा रहा है उसी साधन से सभी मजदूर अपने घर पहुंच रहे हैं चाहे वह ट्रेन का सहारा हो या रिजर्व चार पहिया हो या फिर बस हो लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी तरह का नजारा आज बरबीघा बस स्टैंड के पास देखने को मिला जहां हरियाणा की एक बस मजदूरों को उतार रही थी।

DSKSITI - Large

मजदूरों से पूछने पर पता चला कि वह सभी लोग चिमनी भट्ठा या विभिन्न कंपनियों में काम करते थे जहां काम की कमी होने के बाद ये सभी लोग वापिस अपने गांव चले आए । इन सारी बातों में सबसे मजेदार बात यह है कि इस तरह से बाहर से आने वाले मजदूरों की खबर ना तो प्रशासन को होती है ना स्वास्थ्य विभाग को जिसका नतीजा यह हो रहा है कि आए दिन रोज नए-नए कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है।

लोगों की माने तो पहले खबर करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी भी आ जाती थी लेकिन अब लगभग छोड़ सा दिया गया है जिससे मजदूर सीधे अपने घर को पहुंच जा रहे हैं। और उनको उनके परिवार के साथ साथ आस-पड़ोस एवं गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है । मजदूरों ने पूछने पर बताया इसमें सारे लोग बरबीघा प्रखंड के आसपास के ही हैं जो अपने अपने घर जा रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From