• Monday, 09 February 2026
ऐसा क्या हुआ कि सिंदूरदान के वक्त मंडप से भाग खड़ा हो गया दूल्हा, फिर हुआ बवाल

ऐसा क्या हुआ कि सिंदूरदान के वक्त मंडप से भाग खड़ा हो गया दूल्हा, फिर हुआ बवाल

Vikas

चेवाड़ा

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के करंडे थाना के कुरमुरी गांव की घटना है। यहां बारात आई। बैंड बाजे भी बजे और शादी के लिए मंडप पर दूल्हा भी बैठा। मंडप पर दूल्हा के बैठने पर जैसे ही सिंदूरदान का समय आया वैसे ही दूल्हा शौच का बहाना बनाकर वहां से भाग खड़ा हुआ।

दूल्हा के भाग खड़ा होने पर जमकर बवाल हो गया। बताया जाता है कि दूल्हे को किसी ने भड़का दिया अथवा दुल्हन का चेहरा उसे पसंद नहीं आया। इस मामले में जमकर बवाल हुआ। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात को रोक लिया। बारात के रोक लिए जाने की बात दूल्हे तक पहुंचाई गई। फिर जैसे तैसे दूल्हे को बुलाया गया। इस पूरी घटना में 24 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

DSKSITI - Large

रात्रि में शादी संपन्न

इसके बाद मंगलवार की रात्रि में शादी संपन्न कराया गया। जानकारी में बताया गया कि जमुई जिले के अलीगंज थाना के एक गांव से कुरमुरी गांव में बारात आई थी। सिंदूरदान के समय बवाल हो गया। हालांकि बारात बालों को बंधक बनाए जाने के बाद लड़का पहुंचा और फिर शादी संपन्न कराया गया। बाद में लड़की पक्ष वालों ने लड़के को लड़की के नाम जमीन करने का दबाव बनाया गया। जिसको लेकर पंचायत की जा रहे है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From