• Monday, 09 June 2025
25 साल बाद 4 बच्चों और बीवी को छोड़ रचाई दूसरी शादी

25 साल बाद 4 बच्चों और बीवी को छोड़ रचाई दूसरी शादी

stmarysbarbigha.edu.in/

25 साल बाद 4 बच्चों और बीवी को छोड़ रचाई दूसरी शादी

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के कसार गांव निवासी सुरेश सिंह की पुत्री बबीता कुमारी के पति ने 4 बच्चों और बीवी को छोड़कर 25 साल बाद दूसरी शादी रचा ली। इस मामले में महिला न्याय की गुहार को लेकर और शादी रुकवाने के लिए महिला थाना पहुंची परंतु पूर्व में ही लखीसराय में f.i.r. होने की वजह से पुलिस ने मदद करने से इंकार कर दिया।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 1996 में लखीसराय के सिसमा गांव निवासी शिशुपाल सिंह से हुई थी। 2 साल से उसे घर से भगा दिया गया। वह अपने मायके में रह रही है। वही आज उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली और उसकी तस्वीर भी फेसबुक पर वायरल कर दिया। महिला अपने बच्चों के साथ पुलिस से न्याय मांगने पहुंची थी परंतु लखीसराय में पहले से f.i.r. होने का बहाना बनाकर पुलिस ने कोई मदद नहीं की।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like