बिहार में खुलेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी
बिहार में खुलेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी
नई दिल्ली
बिहार के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय कैबिनेट ने राज्य में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों और महत्त्वपूर्ण स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इसमें शेखपुरा जिले में दो केंद्रीय विद्यालय खोलने की अनुमति है।

इन विद्यालयों के खुलने से न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा, बल्कि शिक्षा के स्तर को ऊँचाई पर ले जाने में भी यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
सूत्रों के अनुसार जिन जिलों और स्थानों पर नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे, उनमें शामिल हैं—
सीतामढ़ी (20वीं बटालियन एसएसबी पकटोला)
कटिहार (आईटीबीपी परिसर)
कैमूर (भभुआ)
मधुबनी (झंझारपुर एवं मधुबनी नगर)
शेखपुरा (निमी-शेखपुरसराय)
शेखपुरा (जमुआरा-कटनीकोल)
मधेपुरा
पटना (वाल्मी एवं दीघा)
अरवल
पूर्णिया
भोजपुर (आरा नगर)
मुजफ्फरपुर (बेला औद्योगिक क्षेत्र)
मुंगेर नगर
दरभंगा (एआईआईएमएस परिसर)
भागलपुर नगर
नालंदा (बिहार शरीफ)
गया (बोधगया)
शेखपुरा और नवादा को केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सांसद विवेक ठाकुर ने जताया आभार
शेखपुरा/नवादा।
Y
नवरात्रि के शुभ अवसर पर बिहार को शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने राज्य में एक साथ 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की है। इनमें शेखपुरा जिले को विशेष महत्व दिया गया है, जहां बरबीघा और शेखपुरा शहर में दो केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।
भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह शेखपुरा और नवादा समेत पूरे बिहार के लिए शिक्षा क्रांति की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका और नर्सरी से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा उपलब्ध होगी, जिससे यहां के बच्चों को अब बाहर भटकने की जरूरत नहीं होगी।
ठाकुर ने कहा कि आकांक्षी जिलों की जरूरत को देखते हुए केंद्र ने यह निर्णय लिया है।
सांसद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का प्रतीक है। इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के बच्चों को भी बड़े शहरों जैसी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।
विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहार में जहां रेल क्रांति का दौर चल रहा है, वहीं अब शिक्षा में भी क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। शेखपुरा और नवादा में इन विद्यालयों के खुलने से यहां के विद्यार्थियों को भविष्य संवारने का नया अवसर मिलेगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!