 
                        
        12 नये संक्रमित जांच के दौरान मिले
 
            
                शेखपुरा।
पिछले 24 घंटो में 12 नए संक्रमण के मामले आये है। आंकड़ा बढ़कर अब 2469 हो गयी है. हालाकि संतोष की बात यह है कि इसमें से 2329 लोगो के स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। यहाँ अब सक्रिय मरीजो की संख्या 141 रह गयी है। जिसमे से 11 की मृत्यु और एक के लापता का आंकड़ा है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटा में यहाँ 08 नए पोजिटिव मामले की पुष्टि किये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगो का इलाज कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार शुरू कर दिया है।


 
                                
                                
                                                जिले के विभिन्न प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 700 से ज्यादा जाँच किया गया। ट्रूनेट और पटना से जाँच रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव पाया गया है। प्रखंडो में चलाये गए विशेष शिविर में एंटीजेन किट से जाँच में घाटकुसुम्भा, अरियरी, चेवाडा और शेखोपुरसराय में कोई भी पोजिटिव नहीं पाया गया। सदर प्रखंड शेखपुरा और बरबीघा में एक तीन पॉजिटिव पाया गया। पोजिटिव परिणाम आने के बाद सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। होम आइसोलेशन किये जाने वाले लोगो पर भी स्वस्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाये हुए है। वैसे सभी लोगो को मोबाइल पर स्वास्थ्य की जानकारी ले कर दवा और सलाह दिए जा रहे है।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            