• Saturday, 18 May 2024
दानवों के राजा महाबली और रक्षा बंधन के बीच का क्या है संबंध

दानवों के राजा महाबली और रक्षा बंधन के बीच का क्या है संबंध

DSKSITI - Small

जितेन्द्र कुमार जीत

धर्मो रक्षति रक्षित:

येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः | तेन त्वां मनुबध्नामि, रक्षंमाचल माचल ||

दानवों के राजा महाबली को जिस तरह धर्म के बंधन में बांधा गया, उसी तरह मैं तुम्हें धर्म के बंधन में बांधता हूँ।
माँ चलना दौड़ना सिखाती है,माँ बांध नहीं सकती।पत्नी अलग नहीं होती,सहभागिनी होती है।धर्म हो या अधर्म साथ चलती है,धर्म में बांध देना उसके अधिकार में नहीं है।एक बहन ही है जो व्यक्ति को धर्म के बंधन में बांध सकती है..और कोई नहीं।
जो व्यक्ति को धर्म के बंधन में दृढ़ता से बांध दे वो बहन,और जो समाज को धर्म के बंधन में दृढ़ता से बांध दे,वो ब्राह्मण।
महज संयोग नहीं है कि धर्म के मार्ग से विचलित व्यक्ति और समाज की गालियों में सबसे प्रमुखता से बहन और ब्राह्मण ही मौजूद हैं..
DSKSITI - Large

व्यक्तिगत और सामाजिक धर्म में अचल रहने की शपथ दिलाने वाले रक्षाबंधन के महान पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !
धर्मो रक्षति रक्षितः।धर्म बंधन ही रक्षा बंधन है।
लेखक जमुई जिले के मैनाचातर गांव निवासी है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like