• Friday, 17 May 2024
शोध  की मांग: तो क्या यह पूरा इलाका वैष्णवों का था, फिर तालाब खोदाई में निकली विष्णु की प्रतिमा

शोध की मांग: तो क्या यह पूरा इलाका वैष्णवों का था, फिर तालाब खोदाई में निकली विष्णु की प्रतिमा

DSKSITI - Small
शेखपुरा
शेखपुरा जिले के विभिन्न गांव में लगातार विष्णु की प्रतिमा खोदाई के दौरान निकल रही है। जिले के बरबीघा के सामस में पहले ही विश्व की पूजी जाने वाली सबसे ऊंची प्रतिमा विराजमान है। वहीं कुछ दिन पहले ढेवसा गांव में भगवान विष्णु की प्रतिमा निकली थी। इससे पूर्व भी कई गांव में भगवान विष्णु की प्रतिमा निकल चुकी है। जिनमें पैन गांव का नाम भी शामिल है।
वहीं रविवार को जिले के सदर प्रखंड के मेहूस गांव में तालाब खोदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा निकली है। इसी तालाब खुदाई में एक साल पूर्व भी बड़ी संख्या में भगवान विष्णु की प्रतिमा निकली थी। ग्रामीण बता रहे हैं कि इस प्रतिमा की ऊंचाई 3 फीट के आसपास होगी। वहीं जानकार के अनुसार यह प्रतिमा पाल कालीन और 12 वीं सदी की हो सकती है। वैसे विशेषज्ञों की राय इस प्रतिमा को लेकर ली जा रही है। कोसरा गांव में भी भगवान विष्णु की प्रतिमा निकलने की सूचना पूर्व में भी आ चुकी है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like