• Friday, 17 May 2024
नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने वाले उपेंद्र कुशवाहा बोले एनडीए गठबंधन है अटूट

नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने वाले उपेंद्र कुशवाहा बोले एनडीए गठबंधन है अटूट

DSKSITI - Small

नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने वाले उपेंद्र कुशवाहा बोले एनडीए गठबंधन है अटूट

शेखुपरा

गुरूवार को जिले में जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का दौरा हुआ। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न गांवों का दौरा किया गया और महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। दौरा के क्रम में चेवाड़ा में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। उसके बाद शेखपुरा नगर में कर्पूरी ठाकुर , सरदार बल्लभ भाई पटेल और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी उनके द्वारा माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर के सवाल पर कुछ नहीं बोले वहीं कहा कि एनडीए का गठबंधन अटूट गठबंधन है। पहले भी अटूट था। आज भी है और भविष्य में भी एनडीए गठबंधन अटूट रहेगा।

इस दौरान उन्होंने चेवाड़ा सिझौड़ी गांव से जिले में प्रवेश किया और तियाय गांव में सभा की और वहां सभा को संबोधित किया मौके पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा बिहार का चौमुखी विकास किया गया है । महिलाओं को पंख दिया गया है। युवाओं को मजबूत किया गया है। गांव गांव सड़क बिजली पानी पहुंचाई गई है। नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सिझौडी गांव के समीप जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी, जदयू नेता राहुल कुमार, महेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा उकसी, लहना, अस्थावां, तिआय गांव में भी कार्यकर्ताओं के द्वारा उपेंद्र कुशवाहा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ, पूर्व विधायक रणविजय सिंह , प्रदेश सचिव सुभाष चंद्रवंशी, मदन चौधरी, धीरज सिंह कुशवाहा , प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, रोशन राजा, पूर्व विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी, महेंद्र कुशवाहा. राहुल कुमार,यदुनंदन प्रसाद,बिपिन चौरसिया, ब्रह्मदेव महतो , भगवान कुशवाहा. प्रमोद यादव, प्रेम कुमार गुप्ता, दयानन्द चौधरी, राजन , पप्पू राज,पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह , रामाश्रय मुखिया ,राम प्रसाद दास ,सुभाष सिंह ,विपुल सिंह, सुधीर महतो, प्रेमनाथ मेहता, चेवाड़ा प्रखंड के अध्यक्ष धर्मेंद्र मुखिया , राजीव पटेल,विद्यासागर चंद्रवंशी तुलसी महतो अनिल साव. राहुल, मनोज कुशवाहा. देवन मुखिया सहित अन्य शामिल थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like