• Tuesday, 14 May 2024
इन लोगों के राइफल और बंदूक के लाइसेंस हो जाएंगे रद्द

इन लोगों के राइफल और बंदूक के लाइसेंस हो जाएंगे रद्द

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में सरकारी लाइसेंस राइफल बंदूक के रद्द होने की खतरा कई लोगों पर मंडरा रहा है। यह खतरा लाइसेंसी हथियार रखने वालों के द्वारा सत्यापन नहीं कराने को लेकर हो गया है।

जिला प्रशासन के द्वारा प्रखंड के थाना क्षेत्र में दो बार सत्यापन कराने को लेकर समय निर्धारित किया गया। परंतु कई लोगों ने हथियारों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे लोगों की संख्या 81 बताई गई है।

DSKSITI - Large

इन लोगों के हथियारों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। इन लोगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि 81 लोग जिला में हथियारों का सत्यापन नहीं कराया गया है।

जिले में 434 है लाइसेंसी हथियार

शेखपुरा जिले में 434 लोगों के पास सरकारी लाइसेंसी हथियार है। जिसमें 353 लोगों ने सत्यापन करा लिया है। थाना में इसका सत्यापन हुआ है। सत्यापन के लिए सभी थाना में दो बार कैंप लगाया गया। सबसे अधिक हथियार 167 शेखपुरा प्रखंड में है। जिसमें 141 का सत्यापन हुआ है। बाकी लोगों ने सत्यापन नहीं कराया। बरबीघा में 65 सरकारी लाइसेंसी हथियार में 55 ने सत्यापन कराया गया। अरियरी में 61 लाइसेंसी हथियारों में 41 ने सत्यापन कराया गया। चेवाड़ा में 18 में 15, कारांडे थाना में 14 में 11, कोरमा थाना में 27 में 18, जयरामपुर थाना में 20 में 16, मेहुस थाना में 28 में 22 शस्त्रों का सत्यापन कराया गया। शेखोपुरसराय में 34 में सभी ने सत्यापन करा लिया।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like