• Tuesday, 14 May 2024
अंगूठा लगवा कर डीलर नहीं दे रहा अनाज

अंगूठा लगवा कर डीलर नहीं दे रहा अनाज

DSKSITI - Small

अंगूठा लगवा कर डीलर नहीं दे रहा अनाज

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सुगिया गांव में डीलर जगदीश रविदास की मनमानी की जा रही है। अंगूठा लगा कर अनाज नहीं दिया जाता। लाभुकों को अंत्योदय का खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। जिसके कारण लाभुकों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सुगिया गांव निवासी कंचन देवी, मुन्ना कुमार, इंदु देवी, कांग्रेश प्रसाद आदि ने बताया कि डीलर के पास जब राशन लेने के लिए जाते हैं तो डीलर के द्वारा सिर्फ अंगूठा लगवा कर टालमटोल किया जाता है। ग्रामीणों को जानबूझकर खाद्यान्न नहीं दिया जाता है। जब ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो ग्रामीणों को यह कहा जाता है कि जहां जाना है जाओ। हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। डीलर के द्वारा कुछ चिन्हित ग्रामीणों को राशन दिया जाता है जबकि अन्य ग्रामीणों को राशन से वंचित रखा जाता है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like