• Thursday, 16 May 2024
जानिए कैसे सुशांत सिंह राजपूत के मौत का राज खोल दिया सांसद चिराग ने

जानिए कैसे सुशांत सिंह राजपूत के मौत का राज खोल दिया सांसद चिराग ने

DSKSITI - Small
न्यूज डेस्क/पटना
सुशांत सिंह राजपूत के मौत का राज  सांसद चिराग ने खोल दिया है। उन्होंने इसे सिने जगत के गुटबाजी का परिणाम बताते हुए जांच की मांग की है। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले में जांच की मांग करते हुए न्याय दिलाने की बात कही है। उन्होंने बिहार सरकार से इसमें हस्तक्षेप करते हुए महाराष्ट्र सरकार से बात कर सुशांत को न्याय दिलाने की बात कही है।

चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार का एक नवयुवक जो अपने अभिनय के कारण पूरे देश में लोकप्रिय थे। 3 दिन पूर्व उनकी दुखद मृत्यु आत्महत्या करने के कारण हुई। इस घटना से ना सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। उनके परिवार के कुछ सदस्यों से मैं लगातार संपर्क में हूं।

मुख्यमंत्री के नाम पत्र

मुख्यमंत्री के नाम लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि महोदय उनकी आत्महत्या करने के बाद उनके करीबियों ने इसके पीछे छुपी साजिश की ओर इशारा किया है। सभी का मानना है कि यह भारतीय फिल्म जगत में पनप रहे गुटबंदी का शिकार हुए हैं। कईयों ने कहा कि बाहरी होने के कारण गुटबंदी कर बड़े निर्माताओं ने उनका बहिष्कार कर दिया। जिसके कारण उन्हें आत्महत्या करना पड़ा। पिछले 3 दिनों में प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर भी इसी तरीके की चर्चाएं सुर्खियों में बनी हुई है।
DSKSITI - Large

राजपूत के परिवार का करीबी होने के नाते मैं इतना जरुर जानता हूं कि वह एक साफ दिल के मेहनती और प्रतिभावान व्यक्ति थे। भविष्य में कभी किसी युवा बिहारी के साथ ऐसी घटना ना घटे उसके लिए लोक जनशक्ति पार्टी मांग करती है कि बिहार सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर महाराष्ट्र से बात कर इस मामले की गंभीरता से जांच कराए।

पहले अभिनेता थे चिराग

बताना जरूरी है कि चिराग पासवान भी राजनीति में आने से पूर्व सिने जगत में अपना कैरियर अपना चुके हैं। और कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया था। उनके इस पत्र से बिहार और महाराष्ट्र सहित देशभर में सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आने की बात कही जा रही है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like