• Friday, 17 May 2024
सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण, डॉक्टर गायब, सफाई व्यवस्था बदहाल

सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण, डॉक्टर गायब, सफाई व्यवस्था बदहाल

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में बिहार सरकार के प्रधान सचिव के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण में सरकारी अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था बदहाल देखी गई। इसे सुधारने के निर्देश दिए गए।बुधवार को सिविल सर्जन डॉक्टर वीर कुंवर सिंह एवं एसीएमओ डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर निरीक्षण में सिविल सर्जन के द्वारा अरियरी एवं घाटकुसुंभाा तथा एसीएमओ के द्वारा शेखोपुरसराय का औचक निरीक्षण किया गया। जहां साफ-सफाई की गड़बड़ी मुख्य रूप से सामने आई।

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि घाटकुसुंभा और अरियरी प्रखंड में औचक निरीक्षण के क्रम में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं देखी गई । जिसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। कई कर्मचारियों को समय पर अस्पताल आने के लिए भी कहा गया। औचक निरीक्षण प्रधान सचिव के निर्देश पर 9 बिंदुओं को लेकर किया गया था। जिसमें साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, संजीवनी दवाई के बारे में लोड करने पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की जानकारी को लेकर थी।

DSKSITI - Large

दो डाक्टर गायब, गांव वालों ने कहा कभी नहीं आते

इस दौरान प्रखंड के विमान अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जहां दो चिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ सुमन, डॉ विनोद कुमार गायब पाए गाए। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों अस्पताल नहीं आते। दोनों के वेतन पर रोक लगाकर स्पष्टीकरण पूछा गया है। जबकि शेखोपुरसराय में सफाई की व्यवस्था काफी बधाल देखी गई और आवश्यक निर्देश दिए गए ।यहां पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की व्यवस्था बदहाल देखी गई ।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like