• Monday, 20 May 2024
Sahara india News: जन्मदिन पर देश भर में सहारा प्रमुख का पुतला फूंका

Sahara india News: जन्मदिन पर देश भर में सहारा प्रमुख का पुतला फूंका

DSKSITI - Small

Sahara india News: जन्मदिन पर देश भर में सहारा प्रमुख का पुतला फूंका

 

 न्यूज डेस्क 

 

देशभर में सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा का पुतला फूंका गया। शनिवार को उनके जन्मदिन पर यह किया गया। देशभर में सहारा से जुड़े अभिकर्ता और जमा कर्ता के द्वारा सहारा प्रमुख का पुतला फूंक कर अपने फंसे हुए पैसे की वापसी की मांग की गई ।

 

राष्ट्रव्यापी इस पुतला फूंकने के आंदोलन में शेखपुरा में भी सहारा से जुड़े लोगों की भागीदारी रही। शेखपुरा जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक पर सहारा इंडिया से जुड़े धीरज कुमार, विकास कुमार वर्मा, उमेश कुमार इत्यादि के द्वारा सहारा प्रमुख के जन्मदिन के अवसर पर उनका पुतला बनाकर पुतला फूंका गया।

 

 इस अवसर पर सहारा से जुड़े अभिकर्ताओं ने कहा कि सहारा इंडिया का पैसा फंसा हुआ है। नियम का हवाला देकर पैसा नहीं दिया जा रहा है । जबकि पैसे के बापसी का सारा नियम पूरा हो गया है। गैरकानूनी ढंग से उनके पैसे को लौटाया नहीं जा रहा है।

DSKSITI - Large

 

 इस वजह से सहारा इंडिया में पैसा जमा करने वाले काफी परेशान हैं। जमा करने वालों के गुस्से का सामना सहारा इंडिया के अभिकर्ताओं को करना पड़ता है। उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज हो रही है। कई बार देशव्यापी आंदोलन के बाद भी पैसे की वापसी नहीं हो रही है। इसी को लेकर सहाराश्री सुब्रत राय सहारा के जन्मदिन पर देशभर में पुतला दहन का अभियान चलाया गया है। इसी पुतला दहन अभियान में शेखपुरा के चांदनी चौक पर भी पुतला फूंका गया है.

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like