• Thursday, 16 May 2024
MSP पर धान खरीद को लेकर डीएम सख्त, 7 से 9 अभियान

MSP पर धान खरीद को लेकर डीएम सख्त, 7 से 9 अभियान

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा डीएम इनायत खान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद को लेकर सख्त रुख दिखा रही हैं। इसको लेकर उनके द्वारा पहल किया गया है। इसी वजह से किसानों को उचित मूल्य पर धान खरीद की उम्मीद जगी है। हालांकि पैक्स के अध्यक्षों के द्वारा तू डाल डाल, मैं पात पात का फंडा अपनाया जाता है।

किसानों से धान खरीद में गड़बड़ी लगातार की जा रही है। उधर जिलाधिकारी ने किसान सलाहकार से सूची बनाकर धान खरीदने का निर्देश दिया था। पहले अभियान में सूची बनाई गई थी। दूसरा अभियान 7 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक चलाया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे अभियान में 7 जनवरी से 9 जनवरी तक धान खरीद करने के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसमें किसानों की सूची बनाई जाएगी और फिर उससे धान की खरीद होगी। धान की खरीद में पारदर्शिता नहीं होने पर जिला अधिकारी के द्वारा सख्ती करवाई की जाएगी।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like