• Thursday, 16 May 2024
1611 पॉजिटिव में से 179 लोग ही बचे हैं एक्टिव कोरोना मरीज

1611 पॉजिटिव में से 179 लोग ही बचे हैं एक्टिव कोरोना मरीज

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में अब तक हुए कुल 30254 लोगों की कोविड-19 जांच में 1611 पॉजिटिव पाए गए थे। पॉजिटिव पाए लोगों में से 1430 लोग रिकवर होकर कोविड-19 को हरा चुके हैं। जबकि जिले में मात्र 179 लोग ही कोविड-19 से पॉजिटिव बताए जा रहे हैं।

DSKSITI - Large

स्वास्थ विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़े में बताया गया है कि अब केवल 179 लोग ही कोविड-19 से पॉजिटिव बच गए हैं। इनमें से 166 लोगों का इलाज घर पर ही हो रहा है। सभी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। बाकी लोग शेखपुरा के आइसोलेशन सेंटर पर भर्ती हैं। वहीं मंगलवार को चलाए गए जांच अभियान में कुल 5 लोग ही पॉजिटिव पाए गए थे। कई प्रखंडों के जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं मिले थे।

Total Positive :- 1611
Recover :- 1430 Active Case :- 179, Home :- 166 , Sample Collection :- 30254 Till Date & Time ( As Per Portal)

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like