• Saturday, 18 May 2024
महिला नेत्री के साथ छेड़खानी और मारपीट

महिला नेत्री के साथ छेड़खानी और मारपीट

DSKSITI - Small

चेवाड़ा

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना अंतर्गत एक गांव में महिला नेत्री के साथ छेड़खानी की गई और मारपीट की गई। पीड़ित महिला नेत्री के द्वारा शेखपुरा नगर के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गांव के ही 4 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष यशोदा देवी ने बताया कि गांव के ही विक्रम यादव, शंभू यादव, निक्कू यादव और पिंकू यादव को महिला नेत्री ने छेड़खानी करने और मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि गांव में महिला नेत्री का बांस इन लोगों के द्वारा काट लिया गया था। जब महिला नेत्री गांव गई तो इसकी शिकायत करने पर सभी के द्वारा मारपीट की गई। महिला नेत्री शेखपुरा नगर में ही रहती है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like