• Friday, 17 May 2024
गौ सेवा की अनोखी पहल: अपने वजन के बराबर गुड़ का किया जन्मदिन दान

गौ सेवा की अनोखी पहल: अपने वजन के बराबर गुड़ का किया जन्मदिन दान

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा का गौशाला जन सेवकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित है। इसी बीच एक सामाजिक कार्यकर्ता नगर के चकदीवान मोहल्ला निवासी पंकज कुमार ने अनोखी पहल कि उनके द्वारा अपने जन्मदिन पर अपने वजन के बराबर गुड़ का दान दिया गया। गुड़ का दान गौ सेवा के लिए उत्तम माना जाता है। इसी को लेकर उनके द्वारा गुड़ का दान किया गया।

DSKSITI - Large

शनिवार को जन्मदिन के अवसर पर पंकज कुमार ने पहले अपना वजन किया फिर उसी वजन के बराबर गुड़ का दान गौशाला को दिया। जन्मदिन मनाने की इस अनोखी पहल को लोग काफी सकारात्मक मान रहे हैं। जानकारी देते हुए गौशाला संघ से जुड़े ज्योतिष कुमार ने बताया कि गौ सेवा को लेकर यह एक अच्छी शुरुआत है। जन्मदिन पर गौ सेवा से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं हो सकती। इसलिए पंकज कुमार के द्वारा एक बेहतरीन पहल किया गया है और अपने वजन के बराबर का दान गौ सेवा में दिया गया है। गांव के लिए बहुत उपयोगी होता है। और उसके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है और धार्मिक स्थिति में भी गुड़ का दान गौ के लिए करना उपयोगी माना गया है। इसीलिए जन्मदिन के अवसर पर एक बेहतरीन पहल हुई है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like