• Wednesday, 15 May 2024
पूर्व विधान पार्षद कपिलदेव सिंह का निधन

पूर्व विधान पार्षद कपिलदेव सिंह का निधन

DSKSITI - Small

नालंदा

नालंदा जिले के पूर्व विधान परिषद सदस्य व नालंदा जिलापरिषद के पूर्व अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद सिंह का शनिवार सुबह छह बजे पटना के तारा हॉस्पिटल में निधन हो गया. पोखरपुर निवासी कपिलदेव सिंह की तबियत लंबे समय से खराब चल रही थी। ब्रेन हेमरेज के बाद तारा हॉस्पिटल,पटना में ऑपरेशन हुआ था, लेकिन ऑपरेशन के 17 दिन बाद उनका निधन हो गया।

DSKSITI - Large

वह करीब 68 साल के थे। वह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे-बहू, पोता-पोती के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ कर चले गए। एक समय कपिल देव प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के करीबी माने जाते थे।

2001 में 23 वर्ष बाद हुए चुनाव में उस समय के केंद्रीय रेलमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिले नालंदा में अपने स्वजातीय जिला परिषद के सदस्यों के बीच एकजुटता लाने में सफल नहीं हो पाए थे। जिसके कारण नालंदा से 2001 में कपिल देव प्रसाद सिंह ने आसानी से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया था।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like