• Saturday, 18 May 2024
डिजिटल हो रहा है जमीन का सर्वे, बनेगा डिजिटल खतियान..जानिए

डिजिटल हो रहा है जमीन का सर्वे, बनेगा डिजिटल खतियान..जानिए

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी बंदोबस्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में भू सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की गई| निम्नलिखित प्रस्ताव निर्देशित किया गया| समीक्षा के दौरान सहायक बंदोबस्त अधिकारी द्वारा बताया गया कि शेखपुरा जिला में कुल 340 राजस्व ग्राम है| जिसमें से 314 ग्राम ग्रामीण क्षेत्र में एवं 26 ग्राम शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं|
वर्तमान में 314 राजस्व ग्राम में सर्वे अधिनियम के तहत सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है| प्राधिकृत एजेंसी द्वारा कुल 340 राजस्व ग्रामों का हवाई सर्वेक्षण के मानचित्र प्राप्त किया गया है | वर्तमान में शेखपुरा जिला में कुल 88 राजस्व ग्रामों में सर्वे का कार्य शुरू किया गया है| जिसमें से 56 राजस्व ग्राम का खानापुरी का कार्य पूर्ण हो गया है| 32 राजस्व ग्रामों में किस्तवार एवं खानापुरी कार्य की प्रक्रिया चल रही है|


शेखोपुरासराय अंचल के अंतर्गत 30 ग्रामों का खानापुरी कार्य किया गया है| जिसमें से 22 ग्रामों का खानापूरी कार्य पूर्ण होकर रैयतो के बीच खानापुरी पर्चा का वितरण कर दिया गया है एवं आगे की कार्यवाही की जा रही है|


बरबीघा अंचल में कुल 63 ग्राम हैं जिसमें से 43 ग्रामों का खानापुरी का कार्य शुरू किया गया है| इसमें से 5 ग्रामों का खाना पूरी कार्य पूर्ण कर दिया गया है | जिसके रैयतो के बीच खानापुरी पर्चा का वितरण कर दिया गया है शेष गांव में कार्य तेजी से चल रहा है |

शेखपूरा अंचल में 15 ग्रामों में खानापुरी का कार्य प्रारंभ किया गया है| जिसमें से 5 ग्रामों का खानापुरी का कार्य पूर्ण कर रैयतो बीच खानापुरी पर्चा का वितरण कर दिया गया है|शेष गांव में कार्य हो रहा है|

DSKSITI - Large

बरबीघा अंचल के राजस्व ग्राम मल्लीचक थाना नंबर 105 का अंतिम प्रकाशन की कार्यवाही की जा रही है एवं शीघ्र ही रैयतो के बिच नया खतियान का वितरण कर दिया जाएगा |इससें जिले के किसानों को नया खतियान आने से काफी सुभिधा होगी |भूमि विवाद की समस्यों का समाधान होगा |

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like