• Wednesday, 15 May 2024
एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई

एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई

DSKSITI - Small

शेखपुरा

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का 104 वीं जयंती कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर भाजपा कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में धर्म जागरण के विभाग प्रमुख विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था सुविधाओं में पलकर कोई भी सफलता पा सकता है; पर अभावों के बीच रहकर शिखरों को छूना बहुत कठिन है।

DSKSITI - Large

उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी एक कुशल संगठक, वक्ता, लेखक, पत्रकार और चिन्तक थे। लखनऊ में राष्ट्रधर्म प्रकाशन की स्थापना उन्होंने ही की थी। एकात्म मानववाद के नाम से उन्होंने नया आर्थिक एवं सामाजिक चिन्तन दिया, जो साम्यवाद और पूँजीवाद की विसंगतियों से ऊपर उठकर देश को सही दिशा दिखाने में सक्षम है।

1967 में कालीकट अधिवेशन में वे सर्वसम्मति से जनसंघ के अध्यक्ष बनायेे गये। उनके कार्य के कारण देश के चारों ओर जनसंघ और दीनदयाल जी के नाम की धूम मच गयी। यह देखकर विरोधियों के दिल फटने लगे। 11 फरवरी, 1968 को वे लखनऊ से पटना जा रहे थे। रास्ते में किसी ने उनकी हत्या कर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर लाश नीचे फेंक दी।

इस प्रकार अत्यन्त रहस्यपूर्ण परिस्थिति में एक मनीषी का निधन हो गया। मौके पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज अंत्योदय योजना पंडित दीनदयाल जी के सोंच को प्रसांगिक कर रहा है समारोह में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण कुमार ने भी अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह ने किया मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु शेखर, जयप्रकाश गुप्ता, भगवान दास गुप्ता,उप प्रमुख विभुति कुमार ,बलराम आनंद, पंकज गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like