• Tuesday, 14 May 2024
बैंक ऑफ इंडिया का लिंक फेल रहने से परेशानी

बैंक ऑफ इंडिया का लिंक फेल रहने से परेशानी

DSKSITI - Small

बरबीघा

बैंक ऑफ इंडिया में कई महीने से लिंक लगातार फैल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। परेशान हाल उपभोक्ता विवश होकर रह रहे हैं। पिछले 5 दिनों से भी बैंक ऑफ इंडिया बरबीघा शाखा का लिंक फेल रहने से आवश्यक कामों से भी पैसा निकालने गए उपभोक्ताओं को पैसा नहीं मिल पा रहा है जिससे उनके सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मौके पर उपस्थित मनोज कुमार , विपिन कुमार इत्यादि उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले दो-तीन महीने से बैंक ऑफ इंडिया में लिंक लगातार फैल रहता है और उन लोगों को पैसा नहीं मिल पाता।

इस संबंध में पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी रहने से यह समस्या हो रही है कभी-कभी उसे ठीक कर दिया जाता है परंतु फिर भी यही स्थिति तकनीकी गड़बड़ी से ही उत्पन्न हो रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like