• Wednesday, 15 May 2024
छठ पर्व पर क्या खास, क्या आम, सभी में उत्साह, पूरी रिपोर्ट

छठ पर्व पर क्या खास, क्या आम, सभी में उत्साह, पूरी रिपोर्ट

DSKSITI - Small

छठ पर्व पर क्या खास, क्या आम, सभी में उत्साह

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में महा आस्था का त्यौहार छठ शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। गुरुवार को सुबह में अर्घ्य देने के बाद इसका समापन हुआ। 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर छठ व्रतियों के द्वारा भगवान सूर्य की उपासना की गई । शाम में डूबते सूर्य की उपासना के बाद सुबह में उगते सूर्य की उपासना की गई।


क्या खास, क्या आम सभी में रहा उत्साह

धार्मिक माहौल के बीच जिले में खास से लेकर आम तक धार्मिक माहौल और उत्साह में भगवान भास्कर की उपासना की। भगवान भास्कर के इस उपासना में जिले के दोनों विधायक, पूर्व विधायक, नगर परिषद के सभापति सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दी। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और ईश्वर से शांति और सौहार्द की कामना की। बरबीघा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा भी छठ पर्व पर सूर्य की आराधना की गई।


शेखपुरा के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजय कुमार छठ पर्व पर माथा पर दौउरा रखकर छठ घाट तक पहुंचाया और घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रार्थना की। पूजा की। वहीं बरबीघा से जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार भी गांव वालों एवं परिवार के लोगों के साथ अपने गांव हथियामा के छठ घाट सूर्य मंदिर पहुंचे और व्रतियों के पूजा में सहयोग दिया । भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। जदयू के पूर्व शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार भी छठ घाट पर पहुंचकर लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी।

DSKSITI - Large

जदयू के नेता साकेत सिंह ने भी अपने गांव हथियामा में भगवान भास्कर की आराधना की। पूजा अर्चना की। जबकि शेखपुरा नगर परिषद के सभापति कुमकुम भारती, उनके पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता शंभू यादव छठ घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। मौके पर कुमकुम भारती को भगवान सूर्य की आराधना करते देखा गया। बरबीघा के सभापति रौशन कुमार ने भी भगवान सूर्य की पूजा और आराधना की। बरबीघा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिव कुमार के द्वारा भी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like