• Monday, 20 May 2024
कृष्ण जन्माष्टमी की गांव-गांव में धूम। गांव में मटका फोड़ने की प्रतियोगिता

कृष्ण जन्माष्टमी की गांव-गांव में धूम। गांव में मटका फोड़ने की प्रतियोगिता

DSKSITI - Small

कृष्ण जन्माष्टमी की गांव-गांव में धूम। गांव में मटका फोड़ने की प्रतियोगिता

 

 बरबीघा, शेखपुरा 

 

कृष्ण जन्माष्टमी को शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूम रही। बुधवार और गुरुवार दो दिन कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है। कहीं बुधवार की रात्रि में भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया गया तो कुछ जगहों पर गुरुवार को भी मनाया जाएगा।

 उधर, बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर गांव-गांव धूम रही। ठाकुरबाड़ी में पूजा अर्चना किया गया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान कृष्ण का रूप धरकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया।

 

DSKSITI - Large

 

 

 उधर, जन्माष्टमी पर बरबीघा प्रखंड के पिंजरी गांव में मटका फोड़ने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामीण कार्तिकेय कुमार के द्वारा इसका आयोजन किया गया। जिसमें गांव के किशोर और नौजवानों ने भागीदारी दी। मटका को ऊपर लटकाया गया। फिर चार स्तर पर चढ़ते हुए एक किशोर के द्वारा मटका फोड़ा गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन किया गया । इसमें गांव में भारी खुशी देखी गई। विजेताओं को नगद राशि और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

टीम में कप्तान सांई राज,शिशु कुमार, रोशन कुमार,  निशांत कुमार ,अंकित कुमार ,  राजा कुमार , टीलू कुमार, कोमल कुमार शामिल थे।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like