• Monday, 09 February 2026
वोट डालते हुए फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल रहे युवा, सावधान

वोट डालते हुए फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल रहे युवा, सावधान

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया । इस मतदान में कई लोगों के द्वारा मतदान करने का तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। साथ ही साथ वीवीपैट का भी फोटो डाला गया है। सोशल मीडिया पर इस तरह का गैरकानूनी काम माना जाता है ।

DSKSITI - Large

बता दें कि वोट डालते हुए का फोटो खींचना गैरकानूनी माना जाता है। वीवीपैट का फोटो खींचना मतदान के विरुद्ध माना जाता है। इस पूरे मामले को गुप्त रखा जाता है। मतदान को गुप्त दान भी कहा जाता है। परंतु कई लोगों के द्वारा अपने वोट डालने का मोबाइल से फोटो खींच लिया गया है और उसे सोशल मीडिया पर डाला गया है।

बताया जाता है कि कुछ युवाओं के द्वारा सोशल मीडिया पर वोट को प्रभावित करने के लिए इस तरह का काम किया गया है। इसको लेकर प्रशासन के संज्ञान लेने पर परेशानी हो सकती है। शेखपुरा विधानसभा और बरबीघा विधानसभा के दोनों जनों के युवाओं के द्वारा इस तरह का काम किया गया है। इसमें सभी दलों के प्रत्याशियों के समर्थक शामिल है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From