गांव वालों के रामायण के प्रति इस अगाध आस्था को देख रह जाएंगे अचंभित
गांव वालों के रामायण के प्रति इस अगाध आस्था को देख रह जाएंगे अचंभित
शेखपुरा
रामचरित्र मानस को लेकर राजनीतिक तौर पर विवाद वर्तमान समय में सभी को पता है। राम चरित्र के चौपाई को लेकर इस विवाद को राजनीतिक दलों के नेताओं ने जब उछाला तो इस पर बवाल भी हुआ परंतु आम ग्रामीणों के जनमानस में राम चरित्र मानस आज भी रचा बसा हुआ है इसी का एक उदाहरण जिला में देखने को मिला। शेखपुरा जिले के भदौस गांव में यह नजारा देखने को मिला । इस गांव में पिछले कई दशकों से चैत्र महीने में 9 दिनों तक रामायण का पाठ ग्रामीणों के द्वारा किया जाता है। रामायण पाठ के इस वीडियो को देखने के बाद आप इस पाठ को बेहतर समझ सकते हैं । इसमें सभी गांव के लोग होते हैं जिनके द्वारा सस्वार रामायण का पाठ किया जाता है।
शेखपुरा जिले के घाटकुसुमभा प्रखंड के भदौंस गांव में चैत्र नवरात्रा को लेकर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ सभी प्राणियों के रोग दोष मुक्ति, गौ वंश रक्षा , कोरोना महामारी, के साथ वाइरस से मुक्ति व राम भक्ति के चिर प्रवाह के संकल्प
के साथ हुआ। इस संबंध में रामपदारथ कश्यप ने बताया कि 22 मार्च से 31 मार्च तक
9 दिवसीय अखंड श्रीरामचरितमानस का
पाठ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के हनुमान मंदिर में पिछले कई वर्षों से नवाह पाठ होते आ रहा है इस बार गांव में एक अन्य स्थानों पर शुरू किया गया हैं। रामायण पाठ रामपदारथ कश्यप के नेतृत्व में गांव के 21 लोग एक ही स्थान पर रहकर दिन रात विधि विधान से श्रीरामचरितमानस का पाठ करेंगे। रामायण पाठ में उमेश सिंह नरेंद्र सिंह बलविंदर सिंह बाल आनंद सिंह मधुकर पांडे दिलीप पांडे पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह कारु सिंह ओठवां सहित अन्य ने रामायण पाठ का शुभारंभ किया।
शेखपुरा जिले के भदौस गांव में रामायण पाठ करते गांव के लोगों का अद्भुत आस्था pic.twitter.com/8JrjkIoExh
— SNEWS भरोसे की खबर (@snews_live) March 26, 2023
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!