• Friday, 13 March 2026
नगर में स्ट्रीट लाइट बनाने वाले युवक की करंट लगने से मौत

नगर में स्ट्रीट लाइट बनाने वाले युवक की करंट लगने से मौत

Vikas

नगर में स्ट्रीट लाइट बनाने वाले युवक की करंट लगने से मौत

 बरबीघा 

नगर क्षेत्र के बुल्लाचक मोहल्ला के डाक स्थान के पास बिजली के खंभे पर एक युवक को करंट लग गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान बरबीघा के फैजाबाद मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र साव के रूप में की गई ।

युवक बिजली के खंभे पर नगर परिषद के द्वारा लगाए जाने वाले स्ट्रीट लाइट के रखरखाव और लगाने का काम करता था। 

इस संबंध में मिली जानकारी में स्थानीय लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के खराब होने की सूचना पर धर्मेंद्र कुमार उसे ठीक करने के लिए बिजली के खंभा पर चढ़ा था।

 

 इस दौरान वह उच्च क्षमता के बिजली के तार के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

 हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा उसे बरबीघा ल अस्पताल भी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके मौत की पुष्टि की ।

DSKSITI - Large

उधर, समाचार मिलने के बाद बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी ली और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like