• Sunday, 20 April 2025
महिलाओं ने राजद विधायक के आवास काे इसलिए घेरा

महिलाओं ने राजद विधायक के आवास काे इसलिए घेरा

stmarysbarbigha.edu.in/

महिलाओं ने राजद विधायक के आवास काे इसलिए घेरा 

 

शेखपुरा

 

रविवार की दोपहर को बड़ी संख्या में महिलाओं के द्वारा स्थानीय विधायक विजय सम्राट के आवास का घेराव किया गया । इसमें भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ थी। महिलाओं के द्वारा राजद विधायक को अपनी मांगों का एक पत्र भी सौंपा गया। सभी महिलाएं आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका थी।

सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन एवं संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले महिलाओं के द्वारा विधायक आवास का घेराव किया गया। 

 

 इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोग की भी उपस्थित रही। महिलाओं ने शेखपुरा के अभ्यास स्कूल से प्रदर्शन करते हुए विधायक आवास पर पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहचाने के लिए विधायक आवास का घेराव महिलाओं के द्वारा किया गया ।

 

DSKSITI - Large

सभी लोग उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से अपनी बात पहुंचाने के लिए विजय सम्राट को मांग पत्र दिया। इसमें अध्यक्ष इंदिरा कुमारी, संजू कुमारी ने पांच सूत्री मांग पत्र को लेकर अपनी बात रखी और संगठन से जुड़ी महिलाओं को भी संबोधित किया।

 

बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा हड़ताल किया जा रहा है। प्रमुख मांगों में ₹10000 प्रोत्साहन राशि देने की मांग है। वहीं सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग रखी गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From