
महिला संवाद: मंत्री श्रवण कुमार ने गिनाए बिहार का विकास

महिला संवाद: मंत्री श्रवण कुमार ने गिनाए बिहार का विकास
शेखपुरा
जिले के शेखोपुर सराय प्रखंड के अंबारी +2 उच्च विद्यालय में शनिवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने महिलाओं से संवाद किया और सरकार की सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी।
मंत्री ने बताया कि प्रखंड कार्यालयों और अस्पताल परिसरों में दीदी की रसोई और कैंटीन की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा सरकारी विद्यालयों के बच्चों के पोशाक सिलने का कार्य भी जीविका दीदियों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब प्रखंड स्तर पर सिलाई केंद्र खोले जा रहे हैं, जहां महिलाएं आंगनबाड़ी बच्चों के पोशाक तैयार करेंगी।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पहले की तुलना में ज्यादा सक्रिय हुई हैं और विभिन्न योजनाओं से लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुख्यमंत्री की मंशा है कि हर महिला रोजगार से जुड़कर परिवार की आमदनी में सहयोग करे। सरकार महिलाओं को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण देकर आगे बढ़ने के अवसर दे रही है।
मंत्री ने बताया कि राज्य में 10 लाख 63 हजार स्वयं सहायता समूहों से 1 करोड़ 35 लाख महिलाएं जुड़ी हैं और शहरी क्षेत्रों में भी ऐसे समूह बनाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां 30 हजार लड़कियों की पुलिस में भर्ती हुई है।
कार्यक्रम में विधायक सुदर्शन ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की।

निदेशक, ग्रामीण विकास अभिकरण राजेश रंजन ने पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभ साझा किए। जैसे – प्रभा कुमारी, शिवानी कुमारी और छोटी कुमारी ने मेधावृत्ति और पोशाक योजना का अनुभव साझा किया।
पुलिस विभाग में कार्यरत अनुपमा कुमारी और शिक्षिका कोमल भारती ने लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
बकरी पालन और सिलाई से आत्मनिर्भर बनीं बेबी देवी ने भी अपनी कहानी सुनाई।
इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड के अधिकारी भी उपस्थित रहे।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!