• Friday, 17 April 2026
सड़क हादसे में महिला की मौत , नदी में डूबने से बच्चे की गई जान

सड़क हादसे में महिला की मौत , नदी में डूबने से बच्चे की गई जान

Vikas

सड़क हादसे में महिला की मौत , नदी में डूबने से बच्चे की गई जान 

 

शेखुपरा

 

घाटकुसुंभा में हादसे में एक महिला की जान चली गई जबकि नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में बताया गया कि सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक ने महिला को टक्कर मार दी । जिसमें महिला सहित एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल महिला की पहचान घाटकुसुंभा निवासी ईश्वर महतो की 50 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में की गई।

 

घायल महिला को परिवार वालों के सहयोग से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया । वहां से महिला को पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया । जहां इलाज के क्रम में महिला का निधन हो गया। घटना में बाइक चालक भी जख्मी हो गया जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया । वहीं रविवार को नदी में स्नान करने गए प्रखंड के जितवारपुर गांव निवासी एक बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान तुलसी साव के 10 वर्षीय पुत्र के रूप में की गई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like