• Saturday, 11 April 2026
पति की हुई मौत तो विधवा के दुकान में लगा दिया ताला, भटक रहे बच्चे

पति की हुई मौत तो विधवा के दुकान में लगा दिया ताला, भटक रहे बच्चे

Vikas
पति की हुई मौत तो विधवा के दुकान में लगा दिया ताला, भटक रहे बच्चे  
 
बरबीघा, शेखपुरा
 

पति के निधन के बाहर विधवा चांदनी देवी अपने पति रुपेश गोस्वामी के दुकान को खुद संचालित करने लगी। बच्चे का लालन पालन करने लगी। घर और परिवार के लोगों को यह भी नागवार गुजरा। विधवा के दुकान में ताला लगा दिया । विधवा जब पुलिस के पास गई तो पुलिस ने भी आपसी बंटवारा का विवाद बता कर दूसरे पक्ष को बुलाने की बात कही।

 दूसरा पक्ष कई बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचा। पंचायत में भी यह बात उठी।  विवाद नहीं सुलझा। 15 दिनों से विधवा चांदनी के दुकान में ताला लगा हुआ है।  उसके सात साल की बेटी और चार साल का बेटा भूख से बिलख रहे हैं। 
 
DSKSITI - Large

यह पूरा मामला पर बिहार के फैजाबाद मोहल्ला निवासी रुपेश गोस्वामी की पत्नी चांदनी देवी से जुड़ा हुआ है। चांदनी देवी बरबीघा के झंडा चौक के पास मनिहारी की दुकान चलती है। पहले यह दुकान पति के द्वारा चलाए जा रहा था। 2 साल पहले पति के निधन पर बच्चों के पालने के लिए चांदनी ने खुद दुकान चलाना शुरु कर दिया । अब परिवार के भैसुर किशोर गोस्वामी, देवर अजय गोस्वामी के द्वारा दुकान में ताला लगा दिया गया है। 15 दिनों से ताला लगा हुआ है। विधवा चांदनी ताला  खुलवाने के लिए जगह-जगह जा रही है। परंतु बात नहीं बन रही। उधर पुलिस का कहना है कि यह आपसी विवाद का मामला है। 
 
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like