 
                        
        क्या है यह मामला कि यहां से जब मर्जी तब भाग जाते हैं कैदी
 
            
                क्या है यह मामला कि यहां से जब मर्जी तब भाग जाते हैं कैदी
शेखपुरा
शेखपुरा जिले के मटोखर में बिहार का पहला किशोर कैदियों के लिए सुरक्षित जगह बनाया गया है।  सुरक्षित गृह से जब मर्जी तब किशोर कैदी भाग जाते हैं । यहां 16 से 18 वर्ष के किशोर को रखा जाता है।यहां क्षमता से अधिक कैदी को रखा गया है।
                    बिहार में यहां पहला सुरक्षित घर बनाया गया था। इस कैदी के भागने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुजफ्फरपुर का एक किशोर सुरक्षाकर्मियों को धता बताते हुए कैद से भागने में सफल रहा। उधर, इस मामले में नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें कि इस सुरक्षित घर से कुछ साल पहले भी 8 कैदी भागने में सफल रहे थे। जिसमें कई कैदियों को पकड़कर फिर से वापस लाया गया था। परंतु कुछ अभी भी फरार हैं। इलाज के दौरान भी एक कैदी भागने में सफल रहा था। इस सुरक्षित घर में कई विवाद की बात भी लगातार सामने आती रही है। पहले यहां अंदर से कैदियों के परिवार वालों से रंगदारी मामला सुर्खियों में रहा है। नालंदा जिले के किशोर न्यायालय के न्यायाधीश ने इसको लेकर सख्त रुख अपनाया था और इसकी जांच की बात कही थी। जिसमें दुष्कर्म के मामले में नालंदा जिले के कैदी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था और उसके परिवार से कॉल करके रंगदारी मांगी गई थी।
                                                        
                                
                                     
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            