• Saturday, 14 March 2026
करंट से तीन की मौत, पोल पर लटका रह गया युवक, पत्नी को बचाने में पति की मौत

करंट से तीन की मौत, पोल पर लटका रह गया युवक, पत्नी को बचाने में पति की मौत

Vikas

करंट से तीन की मौत, पोल पर लटका रह गया युवक, पत्नी को बचाने में पति की मौत

शेखपुरा। 

शुक्रवार को जिले में करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना मोहली में हुई, जहां पूर्व प्रमुख सुरेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार की मौत बिजली के खंभे पर तार जोड़ते समय हो गई। बताया गया कि बिजली विभाग को पूर्व में लाइन कटाने की सूचना दी गई थी, लेकिन अचानक बिजली आने से यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को विभाग की लापरवाही बताया है, जिससे आक्रोश व्याप्त है।

दूसरी घटना कसार थाना क्षेत्र के जंगलीबीघा गांव की है, जहां पति-पत्नी दोनों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नुनूलाल चौहान (43) और उनकी पत्नी पूनम देवी (38) के रूप में हुई है। दोनों खेत में धान की फसल की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से पहले पति की मौत हुई, फिर उसे बचाने के प्रयास में पत्नी की भी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक दंपत्ति के पीछे पांच बच्चे (दो बेटियां और तीन बेटे) अनाथ हो गए हैं। इन दो दर्दनाक घटनाओं से पूरे जिले में मातम का माहौल है।

उधर, इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि दोनों जगह पर करंट लगने से मौत की सूचना मिली है। विभाग के द्वारा उसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जंगलीबीघा में दंपति की मौत में करंट लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। संभावना है कि चीनी तार से करंट लगने की घटना घट सकती है। उधर, बिजली के खंभे पर चढ़े युवक के करंट लगने के बारे में उन्होंने इसकी पूरी जांच कर जानकारी देने की बात कही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like