 
                        
        क्या चाहते हैं हमारा बाल बच्चा भी नाली गांजे…? सफाई कर्मी गए हड़ताल पर
 
            
                सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दिया है।
वेतन बढ़ोतरी की मांग भी प्रमुखता
2 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल
धरना प्रदर्शन के साथ-साथ हम लोगों को आमरण अनशन भी करेंगे
अनुकंपा पर नौकरी, एनजीओ से होने वाले काम को लेकर समस्या
शेखपुरा
शेखुपरा नगर परिषद में काम करने वाले सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दिया है। अपने 12 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मियों के द्वारा यह हड़ताल किया गया है। जिसमें वेतन बढ़ोतरी की मांग भी प्रमुखता से शामिल है। अन्य मांगों में अनुकंपा पर नौकरी, एनजीओ से होने वाले काम को लेकर समस्या इत्यादि शामिल है। वहीं इस मौके पर हड़ताल करने वाले कर्मियों ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय गेट में तालाबंदी कर हड़ताल की शुरुआत की। अनिश्चितकालीन हड़ताल चलने का ऐलान कर दिया। कहा कि जब तक वेतन बढ़ोतरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा।  बताया कि अन्य जगहों पर शेखपुरा नगर परिषद से अधिक वेतन दिया जा रहा है।

क्या चाहते हैं बाल बच्चा नाली पमाला गांजे
 
                                
                                
                                                हड़ताल करने वाले एक सफाई कर्मी ने मीडिया को बताया कि 12 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल किया गया है। मांग नहीं माना जाएगा तो धरना प्रदर्शन के साथ-साथ हम लोगों को आमरण अनशन भी करेंगे। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल खत्म नहीं किया जाएगा। कहा कि वे लोग नाली साफ कर रहे हैं। आप लोग क्या चाहते हैं कि हमारे बाल बच्चे भी नाली ही साफ करता रहे। बच्चे के बढ़िया स्कूल में पढ़ने, अच्छे अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा हम लोगों को नहीं मिले। इसको लेकर वेतन बढ़ोतरी बहुत जरूरी है। बच्चा बढ़िया स्कूल में पढ़े। हम बच्चों का भविष्य खराब नहीं करने देंगे। इसी को लेकर हड़ताल किया गया है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            