• Saturday, 11 April 2026
जो विकास करे वोट उसी को दें, जीविका दीदी ने लगाया नारा। 28 को बनिये नया वोटर

जो विकास करे वोट उसी को दें, जीविका दीदी ने लगाया नारा। 28 को बनिये नया वोटर

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा प्रखंड के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को प्रखंड कि जीविका दीदी द्वारा मतदाता जागरूक रैली निकाली गई।

रैली प्रखंड कार्यालय से निकल कर थाना, बाजार, जीविका कार्यालय से होते हुए श्री कृष्ण मोड बरबीघा तक गया।

रैली को बरबीघा प्रखंड के BDO पंकज कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से सभी मतदाताओ को जागरूक किया गया कि बूढ़े हो या जवान सभी करें मतदान, जो विकास का काम करेंगे, वोट उन्हीं के नाम करेंगे। नहीं करेंगे यदि मतदान, होगा बहुत बड़ा नुकसान, इत्यादि नारे के साथ लोगो को जागरूक किया गया।

सभी लोगो को यह भी जानकारी दि गई कि 28 अक्टूबर रविवार को सभी बूथ पर विशेष रूप से कैम्प लगाया जा रहा है जिसमें मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, सुधारने तथा नाम को हटाने का कार्य किया जायेगा।

सभी लोगो को यह भी जानकारी दि गई कि यदि कोई दिव्यांग है तो उनके लिए BLO खुद से उनके घर आकर उनका नाम जोड़ने या सुधारने का कार्य करेंगे।

जीविका दीदी ने महिलाओ से यह भी अपील किया कि जिस तरह से महिलाएं अपने घर एवं परिवार को बेहतर बनाने के लिए निर्णय लेती है उसी तरह देश व समाज को बेहतर बनाने के लिए मतदान में भाग लेकर सही उम्मीदवार चुनें।

DSKSITI - Large

इसके लिए जीविका दीदी ने यह भी निर्णय लिया कि अपने सभी समूह और ग्राम संगठन में भी लोगो यह सन्देश दे कर जागरूक करेंगे।

इस मौके पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार केशरी, राहुल प्रियदर्शी, प्रियदर्शिनी, चंचीला कुमारी, mrp रंजीत कुमार और जीविका दीदी और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like