• Monday, 09 June 2025
वित्तीय अनियमितता में फंसे कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक

वित्तीय अनियमितता में फंसे कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक

stmarysbarbigha.edu.in/

वित्तीय अनियमितता में फंसे कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक 

 

बरबीघा/सासाराम

 

सासाराम के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रहे कुमार ऋत्विक वित्तीय अनियमितता में फंस गए हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच जिलाधिकारी सासाराम की अनुशंसा पर राज्य सरकार की संस्था आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा की जाएगी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने इसकी अनुशंसा की है।

 

कार्यपालक पदाधिकारी पर नगर परिषद में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था। वहीं आय से अधिक संपत्ति के बात सामने आई। वर्तमान में वे जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी हैं । वे बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रहे हैं।

 

DSKSITI - Large

 

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रहते हुए कुमार ऋत्विक पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था। आय से अधिक संपत्ति का मामला भी सामने आया था। कार्यपालक पदाधिकारी पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा वरीय अधिकारी के 5 सदस्य टीम के द्वारा इसकी जांच कराई गई थी। जिसमें सही मामला पाया गया था।  अधिकारियों के जांच दल के द्वारा 22 जुलाई 2022 को अपने अपना जांच रिपोर्ट सुपुर्द किया। इसके बाद  जिलाधिकारी ने आर्थिक अपराध इकाई से जांच कराने की अनुशंसा कर दी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From