
अधिवक्ता संघ के चुनाव में विनोद सिंह अध्यक्ष, विपिन कुमार बने महासचिव

अधिवक्ता संघ के चुनाव में विनोद सिंह अध्यक्ष, विपिन कुमार बने महासचिव
शेखपुरा
शेखपुरा जिला अधिवक्ता (विधिक) संघ का चुनाव शनिवार को कराया गया। देर शाम चुनाव परिणाम भी आ गए । चुनाव परिणाम में विधिक संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह चुने गए । जबकि नजदीकी मुकाबले में विपिन कुमार ने अरविंद सिंह को सात मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वही संयुक्त सचिव के पद पर चंद्रमौली प्रसाद यादव ने जीत दर्ज। कोषाध्यक्ष के पद पर शकील अहमद एवं उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मन्नू विजय घोषित किए गए।
इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि दिनभर गहमा-गहमी के बीच मतदान का काम किया गया। मतदान खत्म होने के बाद मतों की गिनती की गई। जिसके बाद विभिन्न उम्मीदवारों को विजई घोषित किया गया। जानकारी में निर्वाचित पदाधिकारी अधिवक्ता कृष्णा तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में विनोद कुमार सिंह ने बासुकी प्रसाद सिंह को पराजित किया।

बसुकी प्रसाद सिंह को 93 मत प्राप्त हुए जबकि विनोद सिंह को 187 मत मिले और अध्यक्ष पद पर इनको विजई घोषित किया गया । सबसे अधिक घमासान महासचिव के पद को लेकर था जिसमें अधिवक्ता विपिन कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार सिंह को 7 मतों से पराजित कर दिया । अरविंद सिंह को 83 मत प्राप्त हुए जबकि विपिन कुमार को 90 मत मिले। विपिन कुमार सिंह के महासचिव पद पर विजई होने पर अधिवक्ता एवं पूर्व मुखिया नवीन सिंह ने बधाई देते हुए बताया कि अधिवक्ताओं की आवाज को यह बुलंद करेंगे।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!