भैंस चोरी होने पर शेखपुरा लखीसराय रोड को ग्रामीणों ने किया जाम
भैंस चोरी होने पर शेखपुरा लखीसराय रोड को ग्रामीणों ने किया जाम
शेखपुरा
शेखपुरा लखीसराय रोड को ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। जाम की यह घटना शेखपुरा सदर प्रखंड के सिरारी गांव में किया गया है। इस गांव में चार दिन पहले एक भैंस की चोरी हुई थी, जिसका आवेदन स्थानीय थाना को दिया गया।
स्थानीय थाना के द्वारा कोई पहल नहीं हुई। वहीं शुक्रवार की रात भी तीन और भैंस की चोरी कर ली गई।
चारों भैंस एक ही पशुपालक का बताया जा रहा है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने शेखपुरा लखीसराय रोड को जाम कर दिया है।
सुबह से लगे जाम की वजह से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है । पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझने का काम कर रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत कुमार बुधन भाई ने बताया कि गांव के ही रामानुज सिंह के पुत्र सत्तू सिंह के एक भैंस की चोरी चार दिन पहले हुई । उसके बाद बीती रात भी तीन भैंस की चोरी हो गई । गरीब पशुपालक के लिए यह जीविका का आधार था। पुलिस के द्वारा शिथिलता की गई है। इसी से नाराज होकर गांव के लोगों ने रोड जाम कर दिया है।
उधर, ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले भी स्थानीय बाजार से दुकान में चोरी हुई थी। इस मामले का भी पुलिस के द्वारा उद्वेदन नहीं हो सका है। इससे भी ग्रामीण नाराज हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!