शतरंज प्रतियोगिता में पटना के विजय ने लहराया परचम
शतरंज प्रतियोगिता में पटना के विजय ने लहराया परचम
शेखपुरा:
शेखपुरा के बरबीघा स्थित सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल में अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित बिहार राज्य सीनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। नौ चक्रों की समाप्ति के बाद पटना के विजय कुमार ने अपराजेय रहते हुए आठ अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया और राज्य शतरंज के नए बादशाह बने। उन्हें प्रतिष्ठित पी. एन. शर्मा ट्रॉफी से नवाजा गया।
प्रतियोगिता के अंतिम चक्र में विजय कुमार ने मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा के साथ ड्रा खेलते हुए खिताबी जीत सुनिश्चित की। वहीं दो नंबर बोर्ड पर पटना के रूपेश रामचंद्र और आशुतोष कुमार के बीच की बाजी भी बिना किसी परिणाम के 43 चालों में ड्रा रही। बोर्ड नंबर तीन और चार पर विपल सुभाषी और पीयूष कुमार ने अपनी बाजियां जीतकर सात अंक अर्जित किए।
सात-सात अंकों के साथ पांच खिलाड़ी दूसरे स्थान के दावेदार बने, लेकिन टाई ब्रेक अंक प्रणाली के आधार पर पटना के आशुतोष कुमार को उपविजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही विपल सुभाषी तीसरे और मरियम फातिमा चौथे स्थान पर रहीं। इन सभी ने बिहार टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की।
समापन समारोह में उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि भेंट की। उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर डॉ रिशव कुमार,
पूर्व मुखिया नवीन कुमार, मैरी इंग्लिश स्कूल के शब्बीर हुसैन, गणनायक मिश्रा, मुख्य निर्णायक नंदकिशोर, उप मुख्य निर्णायक मनीष कुमार, आलोक प्रियदर्शी, राज चंद्रा, रितेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन हिमांशु कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शशिनंद कुमार ने प्रस्तुत किया।
प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
1. विजय कुमार, पटना-8 अंक
2. आशुतोष कुमार,पटना-7 अंक
3. विपल सुभाषी, पटना-7 अंक
4. मरियम फातिमा, मुजफ्फरपुर-7 अंक
5. रूपेश बी रामचन्द्र,पटना-7 अंक
6. पीयूष कुमार पटना-7 अंक
7. प्रेम कुमार, छपरा- 6.5 अंक
8. दिव्यांशु कुमार सिंह, किशनगंज- 6.5 अंक
9. शिवप्रिय भारद्वाज, लखीसराय- 6.5 अंक
10. जयेश मिश्रा, दरभंगा- 6.5 अंक
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!