• Wednesday, 25 February 2026
अनियंत्रित कार ने कोचिंग कर साईकल से लौट रहे छात्र को रौंदा

अनियंत्रित कार ने कोचिंग कर साईकल से लौट रहे छात्र को रौंदा

Vikas

अनियंत्रित कार ने कोचिंग कर साईकल से लौट रहे छात्र को रौंदा

 

शेखपुरा

 

जिले के खलासपुर गांव के रहने वाले जीशांत कुमार (14 वर्ष), पिता सुनील यादव, रविवार को साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हथियामा की ओर जाने वाली टाटी नदी के समीप एक अनियंत्रित मारुति कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

DSKSITI - Large

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर ग्रामीणों पर धौंस जमाने की कोशिश की और फिर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है, और स्थानीय प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like