 
                        
        पॉक्सो एक्ट के आरोपी सहित दो धराया
 
            
                चेवाड़ा
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा में पुलिस ने रविवार को पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी सहित शराब मामले के एक दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों गिरफ्तारी शनिवार की रात्रि में की गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इसकी जानकारी दी।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के वर्मा गांव में विदेशी शराब पकड़ी गई थी। इस मामले में तस्कर राकड़ गांव निवासी कृष्णा यादव का पुत्र काली यादव था। वह भागने में सफल रहा था। पुलिस उसे पकड़ने की लगातार कोशिश कर रही थी। छापेमारी कर रही थी। इसी बीच शनिवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर सघन अभियान भी चला रही थी। उधर एक महिला से मारपीट करने के आरोपी और पोक्सो एक्ट का आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह बरारी गांव से गिरफ्तारी हुई है। बरारी गांव में धारो मांझी को गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी लगातार हो रही थी। वह भी फरार चल रहा था।
                                                        
                                
                                     
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            