• Saturday, 11 April 2026
पढ़ाई शुरू करने से पहले नर्सों के द्वारा ली जाती है यह प्रतिज्ञा

पढ़ाई शुरू करने से पहले नर्सों के द्वारा ली जाती है यह प्रतिज्ञा

Vikas

पढ़ाई शुरू करने से पहले नर्सों के द्वारा ली जाती है यह प्रतिज्ञा

 

शेखपुरा

 

नर्सों के द्वारा सत्र की पढ़ाई शुरू होने से पहले प्रतिज्ञा ली जाती है। इसी को लेकर लैम्प लाइटिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विश्व की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर सभी ने श्रद्धांजलि को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।।

 

 

 समारोह का आयोजन शेखपुरा के गिरीहिंडा स्थित नर्सिंग कॉलेज में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉक्टर मृगेंद्र सिंह, डॉक्टर के पुरुषोत्तम, डॉक्टर कृष्ण मुरारी सिंह, डॉक्टर फैसल अरशद की उपस्थिति रहे।

 

 

DSKSITI - Large

 इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि नर्स का काम सेवाभाव का काम है और इसका शपथ लेकर ही नर्सों को पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहिए । मरीजों की सेवा करने वाले इस बात का शपथ लेते हैं और वह आगे बढ़ते हैं। छात्राओं ने इस अवसर पर लाइटिंग लैंप समारोह में अपनी भागीदारी थी और शपथ ग्रहण में सामूहिक रूप से शपथ भी लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें कई ने अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों के भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

 

समारोह में कॉलेज की प्राचार्य मरीना विलियम की भी भागीदारी रही। जबकि मौके पर शिक्षिका ममता कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी मुरारी कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like