• Saturday, 30 May 2026
घर से लापता दो बच्चियों की यहां मिली लाश से मच गया हड़कंप

घर से लापता दो बच्चियों की यहां मिली लाश से मच गया हड़कंप

Vikas

घर से लापता दो बच्चियों की यहां मिली लाश से मच गया हड़कंप

 

शेखपुरा 

 

जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के करंडे गांव के तालाब से दो बच्चियों की लाश मिली। लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चियां रविवार से ही गायब थी।

 

 शाम में घर के आगे से दोनों बच्चियों के गायब होने के बाद परिवार के लोग उसे खोज रहे थे परंतु उसका पता नहीं चला ।वहीं सोमवार को भी काफी जगह खोजबीन किया गया जबकि मंगलवार की सुबह में गांव के तालाब में दोनों बच्चियों के लाश को तैरता हुआ गांव के लोगों ने देखा तब उसकी पहचान हो सकी।

 

DSKSITI - Large

दोनों की पहचान करंडे गांव के पूतन मांझी की 7 वर्षीय पुत्री दौलती कुमारी और राजकुमार मांझी की 6 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी के रूप में की गई।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From